कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा की संदिग्ध मौत

रोहतास के चेनारी प्रखंड स्थित खुरमाबाद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार दोपहर एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा की संदिग्ध मौत

- 10 वर्षीय को सीने में दर्द अस्पताल में भर्ती कराया

-रोहतास में चेनारी प्रखंड स्थित खुरमाबाद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार दोपहर हुई

केटी न्यूज/रोहतास

रोहतास के चेनारी प्रखंड स्थित खुरमाबाद के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार दोपहर एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृत छात्रा की पहचान कैमूर के अधौरा प्रखंड के बंधा गांव निवासी तिलकधारी सिंह की 10 वर्षीय पुत्री इंदु कुमारी के रूप में हुई है।

--सिविल सर्जन बोले-पोस्टमार्टम के बाद खुलासा

रोहतास के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि छात्रा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शिवसागर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन ने कहा कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

--विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी

विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचने पर परिजन अपनी बेटी के शव से लिपटकर रोने लगे और उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। इस संदिग्ध मौत से आवासीय विद्यालय की अन्य छात्राओं में भी दहशत का माहौल है।

--शिवसागर सीएचसी में भर्ती कराया गया था

चेनारी थाने की पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस आवासीय विद्यालय की वार्डन और अन्य छात्राओं से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से भी कई सबूत जुटाए गए हैं। वार्डन ने बताया कि छात्रा ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे शिवसागर सीएचसी में भर्ती कराया गया था।