Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान
Keshav Times

आवास प्लस जांच में तेजी लाने का बीडीओ का निर्देश

सिमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में इंदिरा आवास सहायकों एवं पंचायत रोजगार सेवकों (पीआरएस) के साथ एक आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे, निर्माण कार्यों की प्रगति एवं जिओ टैगिंग की स्थिति की समीक्षा करना था।

आवास प्लस जांच में तेजी लाने का बीडीओ का निर्देश

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में इंदिरा आवास सहायकों एवं पंचायत रोजगार सेवकों (पीआरएस) के साथ एक आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे, निर्माण कार्यों की प्रगति एवं जिओ टैगिंग की स्थिति की समीक्षा करना था।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी आवास सहायकों और पीआरएस कर्मियों को आवास प्लस जांच कार्य में तेजी लाने का स्पष्ट निर्देश दिया।

आवास प्लस जांच में तेजी लाने का बीडीओ का निर्देश

उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को इंदिरा आवास योजना की पहली और दूसरी किस्त प्राप्त हो चुकी है, उनके निर्मित आवासों का अविलंब जिओ टैगिंग सुनिश्चित किया जाए। बीडीओ ने विकास कार्यों में शिथिलता पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिकायत मिलने पर नियमों के अनुरूप कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर आवास का लाभ मिल सके और सरकारी योजनाओं का उद्देश्य पूर्ण हो। बैठक के दौरान कार्य प्रगति से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

आवास प्लस जांच में तेजी लाने का बीडीओ का निर्देश

इस अवसर पर मौजूद इंदिरा आवास सहायकों ने विगत सात माह से वेतन का भुगतान नहीं होने की समस्या को उठाया। सहायकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से शीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग की, जिस पर बीडीओ ने मामले को वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।बैठक में रंजीत कुमार, भृगुनाथ कुमार, प्रसाद हरे राम, संदीप शर्मा, प्रियंका कुमारी, लेखपाल अंचला कुमारी, सुपरवाइजर राजेश कुमार, राजेश प्रसाद, संदीप सिंह, पीआरएस अल्ताफ आलम सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

आवास प्लस जांच में तेजी लाने का बीडीओ का निर्देश

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।