Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

288वें रविवार गंगा सफाई महाअभियान में जुटे युवा, गंगा को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

चौसा नगर पंचायत के बाजार घाट पर रविवार को 288 वां गंगा सफाई महाअभियान समाजसेवी भरत पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। “हर रविवार गंगा पुकार, निर्मल गंगा संकल्प हमारा” नारे के साथ पिछले छह वर्षों से लगातार चल रहे इस अभियान में इस बार भी बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ता जुटे। सभी ने मिलकर घाट की सफाई की और गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

288वें रविवार गंगा सफाई महाअभियान में जुटे युवा, गंगा को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

288वें रविवार गंगा सफाई महाअभियान में जुटे युवा, गंगा को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

केटी न्यूज/बक्सर  

भरत पांडेय ने कहा कि गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की पहचान है। इसकी निर्मलता और पवित्रता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने गंगा स्नान को आए श्रद्धालुओं से अपील की कि गंगा में कचरा न फेंकें और इसकी स्वच्छता में सहयोग करें। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को गंगा की महत्ता बताते हुए पवित्रता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।

288वें रविवार गंगा सफाई महाअभियान में जुटे युवा, गंगा को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

अभियान में श्रीराम चौधरी, राधेश्याम चौधरी, मंगलदेव पासवान, पप्पू चौरसिया, नीरज चौरसिया समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रयास भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ गंगा देने की दिशा में एक प्रेरक कदम है। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के इस अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा।

288वें रविवार गंगा सफाई महाअभियान में जुटे युवा, गंगा को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।