Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

रविदास वर्ग के विकास के प्रति संकल्पित है भाजपा - डॉ. प्रेम कुमार

रविवार को मध्य विद्यालय धनसोई के प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बक्सर के जिलाध्यक्ष अशोक राम एवं संचालन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक पूनम रविदास ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में रविदास वर्ग के लोगों ने भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित कर संत शिरोमणि रविदास एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

रविदास वर्ग के विकास के प्रति संकल्पित है भाजपा - डॉ. प्रेम कुमार

- धनसोई में भाजपा ने आयोजित किया रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह

केटी न्यूज/बक्सर

रविवार को मध्य विद्यालय धनसोई के प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बक्सर के जिलाध्यक्ष अशोक राम एवं संचालन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक पूनम रविदास ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में रविदास वर्ग के लोगों ने भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित कर संत शिरोमणि रविदास एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

रविदास वर्ग के विकास के प्रति संकल्पित है भाजपा - डॉ. प्रेम कुमार

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा रविदास वर्ग के लिए चलाई गई जनहितकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। सहकारिता मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर रविदास वर्ग के विकास एवं उत्थान के प्रति संकल्पित है। 

रविदास वर्ग के विकास के प्रति संकल्पित है भाजपा - डॉ. प्रेम कुमार

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री जनक चमार ने कहा कि रविदास वर्ग पर किस तरह विरोधियों के द्वारा उनके सुख चैन और विकास के राह में बाधा उत्पन्न करते हैं, ये सर्व विदित है और हमारी सरकार रविदास समाज के लोगों को हमेशा समाज में उठाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि आज समय आ गया है कि समाज नरेंद्र मोदी और नीतिश कुमार के साथ खड़ा हो।

रविदास वर्ग के विकास के प्रति संकल्पित है भाजपा - डॉ. प्रेम कुमार

सासाराम लोकसभा से चुनाव लड़ चुके, प्रदेश महामंत्री, पूर्व विधायक शिवेश राम ने कहा कि देश विरोधी शक्तियां रविदास समाज को भारतीय संस्कृति से तोड़ने का कार्य कर रही हैं। रविदास समाज हिन्दू संस्कृति की एक मजबूत रीढ़ है। जिससे विरोधियों द्वारा छुआछूत एवं आरक्षण समाप्त करने की बात को लेकर रविदास समाज को हमेशा भ्रमित करने का काम किया है साथ ही ईसाई मिशनरियों द्वारा रविदास समाज को धर्मांतरण करा कर उन्हें आरक्षण का लाभ जो मिलता है,

रविदास वर्ग के विकास के प्रति संकल्पित है भाजपा - डॉ. प्रेम कुमार

उससे वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका विरोध हम सभी रविदास समाज से आने वाले कार्यकर्ता करेंगें और समाज को बांटने नहीं देंगे।राजेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ने अपने संबोधन में रविदास सम्मेलन की सफलता के लिए आयोजन समिति के लोगों को धन्यवाद एवं बधाई दी।

रविदास वर्ग के विकास के प्रति संकल्पित है भाजपा - डॉ. प्रेम कुमार

 

अन्य वक्ताओं में जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय, संजय दास, रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, राणा प्रताप सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण, सिद्धनाथ सिंह राजेंद्र सिंह,इंदु देवी, शीला त्रिवेदी, ओम ज्योति भगत, संध्या पांडेय, सुधा गुप्ता, रेखा देवी ,चंदन राम, राजेश सिन्हा, राजीव रंजन सिंह जयप्रकाश राय धनंजय राय अमित कुमार राय तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रविदास वर्ग के विकास के प्रति संकल्पित है भाजपा - डॉ. प्रेम कुमार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।