Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत

वासुदेवा थाना क्षेत्र के कुकुरभूका गांव में रविवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी मृजा राम के 14 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोहित घर के पास खुले मैदान में खेल रहा था, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बारिश के साथ बिजली गिरने लगी।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत

केटी न्यूज/नावानगर 

इसी दौरान एक जोरदार गर्जना के साथ बिजली मोहित के पास गिरी, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया। परिजनों द्वारा उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित की असामयिक मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत

घटना की सूचना वासुदेवा पुलिस को दी गई। वही पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने पहुंच पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।