Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

नावानगर थाना में पदस्थापित एसआई उमाशंकर गुप्ता को दी गई भावभीनी विदाई

स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह नावानगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एसआई) उमाशंकर गुप्ता के तबादले के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिनका स्थानांतरण पूर्णिया जिले में किया गया है। समारोह की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने की।

नावानगर थाना में पदस्थापित एसआई उमाशंकर गुप्ता को दी गई भावभीनी विदाई

नावानगर थाना में पदस्थापित एसआई उमाशंकर गुप्ता को दी गई भावभीनी विदाई

केटी न्यूज/नावानगर 

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने एसआई उमाशंकर गुप्ता को माला पहनाकर, अंगवस्त्र, गमछा, बैग और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल व्यवहार, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के लिए प्रशंसा की। 

नावानगर थाना में पदस्थापित एसआई उमाशंकर गुप्ता को दी गई भावभीनी विदाई

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि नौकरी में तबादला एक नियमित प्रक्रिया है, जिससे हर अधिकारी को समय आने पर गुजरना होता है। एसआई गुप्ता ने अपने सेवाकाल के दौरान क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखते हुए वरीय पदाधिकारियों को समय-समय पर सूचित किया और पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

नावानगर थाना में पदस्थापित एसआई उमाशंकर गुप्ता को दी गई भावभीनी विदाई

विदाई के दौरान एसआई उमाशंकर गुप्ता भावुक होते हुए कहा, नावानगर थाना के समस्त पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करता हूं। जो सम्मान मुझे आज यहां मिला है, उसे मैं जीवनभर याद रखूंगा। इस अवसर पर एसआई मुन्ना यादव, विजय कुमार, संजय सिंह, अनिल कुमार, दिलीप कुमार, चौकीदार मनोज कुमार, श्रीराम सिंह, वीरेंद्र, उमेश सहित सभी चौकीदार एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

नावानगर थाना में पदस्थापित एसआई उमाशंकर गुप्ता को दी गई भावभीनी विदाई

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।