Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

एक्शन में बक्सर एसपी शुभम आर्य अपराधियों में मचा हड़कंप : 3 देशी कट्टा एक कारतूस बरामद, 43 गिरफ्तार

बक्सर एसपी शुभम आर्य इन दिनों एक्शन में है। लगातार जिले के थानों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं अपराध व अपराधियों के खिलाफ नकेल कसने के लिए थानाध्यक्ष, एसआई, एएसआई, सिपाहियों व चौकीदारों के कार्यों का अवलोकन स्वयं कर रहे है।

एक्शन में बक्सर एसपी शुभम आर्य अपराधियों में मचा हड़कंप : 3 देशी कट्टा एक कारतूस बरामद, 43 गिरफ्तार
SP Shubham Arya

केटी न्यूज / बक्सर 

बक्सर एसपी शुभम आर्य इन दिनों एक्शन में है। लगातार जिले  के थानों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं अपराध व अपराधियों के खिलाफ नकेल कसने के लिए थानाध्यक्ष, एसआई, एएसआई, सिपाहियों व चौकीदारों के कार्यों का अवलोकन स्वयं कर रहे है। जिन्हें अलग-अलग स्तर पर टास्क भी दिया जा रहा है। जिसका परिणाम भी जमीनी स्तर पर परिणाम मिल रहे है। जिसके तहत बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि 14 दिसम्बर कि रात जिले के अलग-अलग थानों में छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न आरोपों में फरार चल रहे 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें आर्म्स एक्ट के 8 व आईटी एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तारी हुई है। वहीं 3 देशी कट्टा एक कारतूस बरामद हुआ है। जिसके साथ 2 बाइक एक कार व 2 मोबाईल बरामद हुआ है। 

एक्शन में बक्सर एसपी शुभम आर्य अपराधियों में मचा हड़कंप : 3 देशी कट्टा एक कारतूस बरामद, 43 गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि शराब पीने के आरोप में 9 लोगों को जेल भेजा गया है। जबकि 1.8 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन को गिरफ्तार किया गया गई। वहीं 44 वारंट का निष्पादन किया है। 12 लोगों को जेल भेजा है। वहीं वाहन जांच में 98,500 रुपया फाइन किया गया है। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि जिले को क्राइम फ्री जोन बनाने का प्रयास चल रहा है। इसलिए थानेदार से लेकर चौकीदार तक दो टूक में बोल दिया गया कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी । वहीं एसपी शुभम आर्य ने केशव टाइम्स से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता स्कूली छात्राओं कि सुरक्षा है। वहीं नशे के सौदागरों पर कंट्रोल करना है। जिसके लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।