Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।

डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण

केटी न्यूज/बक्सर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई। वेयर हाउस में साफ सफाई एवं बिजली संचालन आदि का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया कि इस वेयर हाउस में बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे, इस बात का ध्यान रखना है। वही, डीएम ने सीसीटीवी कैमरा को हर समय चालू रखने को कहा। 

निरीक्षण के क्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल विभाग, उप निर्वाचन पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल जैसे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।