Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू बीमा कंपनी की मनमानी पर उपभोक्ता आयोग का प्रहार, मृतक के परिवार को मिलेगा 8.30 लाख का मुआवजा गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान
Keshav Times

प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक, मेडल और प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

डुमरांव स्थित पाथवेज वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा प्रेप से लेकर कक्षा 7 तक के होनहार विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता के लिए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक, मेडल और प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक, मेडल और प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

केटी न्यूज/डुमरांव

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे मुख्य अतिथि बिहार सेंट्रल स्कूल बक्सर की डायरेक्टर उर्मिला सी एवं स्कूल की प्रिंसिपल नेहा सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत विद्यालय की इंचार्ज रेशम केसरी और शिवानी पांडे ने सॉल्व बुके व मोमेंटो देकर किया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक, मेडल और प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

मंच संचालन रिंकी वर्मा ने किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर आर. राघवन ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को केवल अंक और प्रमाणपत्र के लिए नहीं, बल्कि उनकी छुपी प्रतिभा को मंच देने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाता है।

प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक, मेडल और प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

उन्होंने कहा, "यह मेडल और सर्टिफिकेट केवल कागज़ या धातु के टुकड़े नहीं हैं, बल्कि एक संदेश है कि आपमें प्रतिभा है, और वह समाज की उम्मीद है। मुख्य अतिथि उर्मिला सी ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि एक श्रेष्ठ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देना भी है।

प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक, मेडल और प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

समारोह में विभिन्न वर्गों के बच्चों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया। इसमें अकादमिक प्रदर्शन, वार्षिक परीक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियां और प्रदर्शनी आदि के लिए बच्चों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक, मेडल और प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

सम्मानित बच्चों में कक्षा 7 से निर्मल, सोनाली, नैंसी और अनन्या, कक्षा 6 से अमरकांत, आयुष और आकाश, कक्षा 5 से शिवम, मयंक, अदिति और अनन्या शामिल रहे। इसी तरह कक्षा 4 से निशान, अब्दुल, सृष्टि, कान्हा, कृष्ण, अंजलि, ऋतिक आदि और कक्षा 3 से सौम्या, सूरज, अक्षिता, रवि तथा अक्षय को सम्मान मिला।

प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक, मेडल और प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

छोटी कक्षाओं में भी बच्चों का उत्साह कम नहीं था। कक्षा 2 से यशिका, ध्रुव, अभिमन्यु, पलक, आर्यन और रिया, कक्षा 1 से जिज्ञासु, रिद्धि, सत्यम, शानवी, विभव आदि बच्चों को भी उनकी प्रतिभा के लिए मंच मिला। प्रेप, नर्सरी और किड्स सेक्शन से भी बच्चों को मंच पर बुलाकर उनका हौसला बढ़ाया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में नन्हे प्रतिभागियों ने बिखेरी चमक, मेडल और प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

समारोह में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समापन पर सभी ने इन नन्हे मेधावियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।