Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

बक्सर में 12 दिसंबर को रोजगार मेला, ओडिशा की नामी कंपनी करेगी ऑन स्पॉट चयन

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर आने वाला है। जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा 12 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ओडिशा स्थित टाटा स्टील के संयुक्त उपक्रम ओडिसी स्कैफोलर प्राइवेट लिमिटेड युवाओं का चयन करेगी। यह रोजगार शिविर आईटीआई, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा।

बक्सर में 12 दिसंबर को रोजगार मेला, ओडिशा की नामी कंपनी करेगी ऑन स्पॉट चयन

केटी न्यूज/बक्सर

कंपनी द्वारा दो प्रकार के पदों पर बड़ी संख्या में नियुक्ति की जाएगी।

पहला पद पर्यवेक्षक का है, जिसके लिए 35 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये तथा वार्षिक 35 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उम्र सीमा 22 से 40 वर्ष रखी गई है तथा योग्यता न्यूनतम स्नातक पास होनी चाहिए। इस पद पर केवल पुरुष अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, साथ ही आवास एवं भोजन की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।दूसरा पद स्कैफोल्डर का है, जिसके लिए 60 रिक्तियां हैं। इस पद के लिए 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 8वीं, 12वीं अथवा उससे ऊपर की योग्यता वाले पुरुष आवेदन कर सकते हैं।

बक्सर में 12 दिसंबर को रोजगार मेला, ओडिशा की नामी कंपनी करेगी ऑन स्पॉट चयन

वेतन 21 हजार रुपये प्रतिमाह तथा 35 हजार रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि निर्धारित है। इस श्रेणी में भी आवास व भोजन की पूरी सुविधा कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि कंपनी अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार स्थल पर ही चयन करेगी। इस प्रक्रिया में नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा, नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों की जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

बक्सर में 12 दिसंबर को रोजगार मेला, ओडिशा की नामी कंपनी करेगी ऑन स्पॉट चयन

रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है। जो युवक अब तक पंजीकृत नहीं हैं वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं या जिला नियोजनालय कार्यालय से भी सहायता ले सकते हैं। शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे बायोडाटा एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।