Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

पौधरोपण का लक्ष्य हर हाल में हो पूरा, पौधों का रखें ख्याल - डीएम

गुरूवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखंड के ग्राम पंचायत दलसागर स्थित तालाब पर पौधरोपण किया गया। यह पौधरोपण जल जीवन हरियाली अभियान के तहत किया गया है। डीएम के नेतृत्व में इस जगह पर 600 पौधों का रोपण किया जा रहा है।

पौधरोपण का लक्ष्य हर हाल में हो पूरा, पौधों का रखें ख्याल - डीएम

- डीएम ने दलसागर में तालाब के किनारे 600 पौधरोपण की कराई शुरूआत, पौधों की देखभाल के लिए रखे जाएंगे छह वनपोषक

- जल जीवन हरियाली योजना के तहत करया जा रहा है पौधरोपण

पौधरोपण का लक्ष्य हर हाल में हो पूरा, पौधों का रखें ख्याल - डीएम

केटी न्यूज/बक्सर

पौधरोपण का लक्ष्य हर हाल में हो पूरा, पौधों का रखें ख्याल - डीएम

गुरूवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर प्रखंड के ग्राम पंचायत दलसागर स्थित तालाब पर पौधरोपण किया गया। यह पौधरोपण जल जीवन हरियाली अभियान के तहत किया गया है। डीएम के नेतृत्व में इस जगह पर 600 पौधों का रोपण किया जा रहा है।

पौधरोपण का लक्ष्य हर हाल में हो पूरा, पौधों का रखें ख्याल - डीएम

इस मौके पर अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि पौधे की सुरक्षा के लिए चाराे तरफ कटीले तार से घेराबंदी की जायेगी। पौधों के सतत देखभाल एवं सुरक्षा के लिए छह वनपोषक को रखा जाएगा। जो पांच वर्षों तक लगातार पौधों की देखभाल करेंगे। मनरेगा योजना के तहत उन्हें प्रतिमाह आठ दिवसों का मजदूरी 1960 रूपये देय होगा। 

पौधरोपण का लक्ष्य हर हाल में हो पूरा, पौधों का रखें ख्याल - डीएम

 इस बार 3 लाख 1400 पौधरोपण का रखा गया है लक्ष्य

मिली जानकारी के अनुसार बक्सर जिलें में मनरेगा योजना के अंतर्गत वितीय वर्ष 2024-25 में कुल 3 लाख 1400 पौधरोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें प्रति पंचायत 2400 पौधा रोपित किये जायेंगे। बक्सर प्रखंड में 3200 पौधा मनरेगा से रोपित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधे निजी भूमि पर, ग्रामीण सड़को के किनारे, जल संचयनों के किनारे एवं अन्य सरकारी भूमि पर रोपित किये जा रहे है।

पौधरोपण का लक्ष्य हर हाल में हो पूरा, पौधों का रखें ख्याल - डीएम

इसी क्रम में बक्सर प्रखंड के दलसागर स्थित तालाब पर जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में 600 पौधे रोपित किये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि ग्राम पंचायतों में यदि कोई लाभुक जिनके पास अपना जमीन हो, पौधरोपण के लिए ग्राम पंचायत के मुखिया, रोजगार सेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी से कार्यअवधि में सम्पर्क कर सकते है।

पौधरोपण का लक्ष्य हर हाल में हो पूरा, पौधों का रखें ख्याल - डीएम

हरित क्रांति समूह अंतर्गत निजी भूमि पर पौधरोपण के लिए कम से कम 10 कट्ठा भूमि की आवश्यकता होती है। जिनके पास कम से कम 10 कट्ठा का भूभाग है, वे अपनी निजी जमीन पर इस योजना के तहत पौधरोपण करवा सकते है। पौधरोपण के दौरान कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ.महेन्द्र पाल, बक्सर एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्र व जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।