साढ़े छह किग्रा गांजा के साथ हत्या आरोपित गिरफ्तार, नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

साढ़े छह किग्रा गांजा के साथ हत्या आरोपित गिरफ्तार, नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत मसाढ़ गांव के नजदीक चिमनी भट्ठा के पास छापेमारी कर पुलिस ने साढ़े छह किग्रा गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर है। वह असम के दीमापुर से सुटकेस में गांजा लेकर आ रहा था। पुलिस ने उसके पास से साढ़े छह किग्रा गांजा बरामद किया। जो मसाढ़ गांव निवासी गणेश सिंह का बेटा दिग्विजय कुमार उर्फ कुणाल सिंह है। वह पूर्व से हत्या के एक मामले में भी आरोपित रहा है।

एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शनिवार की देर रात सूचना मिली कि एक लड़का दीमापुर से गांजा लेकर मसाढ़ गांव आ रहा है। उस आधार पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर एएसपी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम ने मिल्की से मसाढ़ गांव जाने वाली सड़क पर चिमनी भट्ठा के पास घेराबंदी की। उस दौरान एक टेंपो आती

दिखाई पड़ी। उसे रोकने पर एक युवक ऑटो से उतर कर भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके सुटकेस से दो प्लास्टिक की दो थैली से साढ़े छह किग्रा गांजा बरामद किया। उसने पूछताछ में दीमापुर से गांजा खरीदने और मसाढ़ गांव लाने की बात स्वीकार की। एसपी ने

बताया कि उससे गांजा तस्करी गिरोह के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दिग्विजय कुमार उर्फ कुणाल सिंह के खिलाफ 2015 में हत्या का एक केस दर्ज हुआ था। टीम में गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंदन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।