छत पर खड़ी मासूम लड़की को मारी गोली, हालत गंभीर

छत पर खड़ी मासूम लड़की को मारी गोली, हालत गंभीर

घायल ईलाजरत के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस

केटी न्यूज/आरा

रविवार की अहले सुबह छत पर खड़ी एक लड़की को अपराधियों ने गोलीमार दी। गोली लगते ही लड़की छत पर गिर पड़ी। गोली की अवाज सुनकर दत पर पहुचें। जहां उठाकर उसे बिहिया पीएचसी लाया गया। जहां ईलाज के बाद रेफर कर दिया गया। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव की है। परिजनों के अनुसार दस पूर्व गली के विवाद गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था।

उसी घटना में गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। घायल मासूम की पहचान ओसाई गांव निवासीअमृता कुमारी छठी कुमारी 12 पिता दिनेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जूट गई। परिजनों के अनुसार आरोप पड़ोस के ही हंसराज यादव नामक एक युवक पर लगाया जा रहा है। घायल के भाई मिथलेश कुमार के अनुसार दस रोज पूर्व पड़ोस के ही काशी यादव के साथ गली को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी समय से विवाद चल रहा था।