Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अल्ट्रासाउंड सेवा केंद्रों की मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा, डीएम के निर्देश पर हुई छापेमारी एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज
Keshav Times

देसी कट्टा के साथ घर में सो रहे थे पिता-पुत्र, तभी पहुंच गयी पुलिस

देसी कट्टा के साथ घर में सो रहे थे पिता-पुत्र, तभी पहुंच गयी पुलिस

- करीब नौ दिन पूर्व एक अन्य बेटा भी लूटकांड में गया था जेल 

केटी न्यूज/आरा

जिले के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पुलिस द्वारा छापेमारी कर हथियार के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें सलेमपुर गांव निवासी राम अवधेश सिंह और उसके पुत्र अमित सिंह हैं। इनके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार के अनुसार सलेमपुर गांव निवासी राम अवधेश सिंह हत्या के प्रयास के मामले में वांटेड था। सोमवार की रात सूचना मिली कि वह गांव के बाहर अपने घर में है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। उस समय दोनों पिता-पुत्र देसी कट्टा के साथ सो रहे थे। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हथियार बरामदगी को लेकर  आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक राम अवधेश सिंह का एक पुत्र टुनटुन यादव भी कुख्यात अपराधी है‌। पिछले बीस नवंबर को ही उसे लूटकांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।‌ टुनटुन यादव अपना गिरोह संचालित करता है। उसका आपराधिक रेकॉर्ड काफी लंबा है। उसके द्वारा इस साल अबतक लूट की सात घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। अगस्त से अक्टूबर के बीच उसने सीरियल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। ताबड़तोड़ पांच घटनाओं को अंजाम देकर जिले भर में सनसनी मचा दी थी। थानाध्यक्ष के अनुसार राम अवधेश सिंह का एक अन्य पुत्र पप्पू यादव भी लूट कांड में जेल जा चुका है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।