Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

फ्लैट देखने के बहाने आए दंपति जेवर और नगदी लेकर फरार, दोनों गिरफ्तार

फ्लैट देखने के बहाने आए दंपति जेवर और नगदी लेकर फरार, दोनों गिरफ्तार

- चाय पीने के बाद ले भागे साढ़े दस हजार नगदी और जेवर 

- पूछताछ करने पर की मारपीट, बाद में फेसबुक पोस्ट से हुई गहनों की पहचान

केटी न्यूज/आरा

जिला मुख्यालय स्थित आनंद नगर मोहल्ले में फ्लैट देखने के बहाने एक दंपति पड़ोसी के घर से जेवर और नगदी ले उड़े। चोरी की जानकारी मिलने पर पड़ोसी ने पूछताछ की तो दंपति द्वारा पहले तो मारपीट भी की गयी। बाद में चोरी के गहनों के साथ फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दंपति कोईलवर के किशुनपुरा गांव निवासी विष्णु शंकर सिंह और उनकी पत्नी मुन्नी देवी है। इनके पास से चोरी गयी सोने की एक चेन भी बरामद की गयी है। फिलहाल दोनों आनंद नगर में ही रहते हैं। चोरी की वारदात आनंद नगर निवासी देवेंद्र सिंह के घर अक्टूबर में हुई थी। उसे लेकर उनकी पत्नी कृष्णा देवी ने एक-दो रोज पहले दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 26 अक्टूबर को मुन्नी देवी अपने पति के साथ कृष्णा देवी के फ्लैट पर आयी। तब दोनों को चाय पिलाने के बाद कृष्णा देवी छत पर कपड़ा लेने चली गयी। कुछ देर बाद लौटी, तो दंपती गायब थे। उनके घर में रखा बक्सा का ताला टूटा था। जांच करने पर बक्से से उनकी बेटी के सभी जेवर और बच्चों के स्कूल फी जमा करने के लिए रखा साढ़े दस हजार रुपए भी गायब था। इस पर हल्ला मचाया, तो मोहल्ले के अन्य लोग पहुंचे। उसके बाद सभी दंपति को खोजते उनके आवास पर गये, तो पता चला कि दोनों गांव चले गये हैं। वहां जाने और चोरी के बारे में पूछताछ करने पर मारपीट कर भगा दिया गया। कुछ दिन बाद मुन्नी देवी द्वारा चोरी गये गहनों के साथ फेसबुक पर फोटो डाला गया। उसे देख कृष्णा देवी ने अपने गहनों की पहचान कर ली और थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। उसके बाद पुलिस ने दंपती को दर दबोचा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।