Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

ड्यूटी से लौट रहे प्राइवेट गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

ड्यूटी से लौट रहे प्राइवेट गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

- घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पास शुक्रवार की शाम साइकिल सवार एक प्राइवेट गार्ड को गोली मार दी गयी। गोली उसके दाहिने सीने में लगी है, जो बाये गर्दन के पास आर-पार हो गयी है। उसकी हालत काफी गंभीर बनी है, जिसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी गार्ड उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के शिवजी सिंह का 38 वर्षीय पुत्र विजय कुमार सिंह उर्फ विनय यादव है। वह आरा के वीर कुंवर विश्वविद्यालय में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करता है। घटना का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

ड्यूटी से लौट रहे प्राइवेट गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

वैसे पूर्व के विवाद में गोली मारे जाने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है। इधर, गार्ड के बेटे राजवीर सिंह ने बताया कि पूर्व में पड़ोसी से ही नाली का पानी बहाने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसे लेकर विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की शाम उसके पिता विश्वविद्यालय से अपनी ड्यूटी खत्म कर साइकिल से वापस गांव लौट रहे थे।

ड्यूटी से लौट रहे प्राइवेट गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

उसी दौरान देवरिया मोड़ के पास हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की छानबीन और गोली मारने वालों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है। इधर, गार्ड का इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि गोली से जख्मी एक युवक आया है। उसके दाहिने साइड छाती में गोली लगी थी, जो बायें साइड गर्दन से आर-पार हो गई थी। गोली लगने के कारण उसका लंस डैमेज हो गया था और खून भी काफी बह गया है। उसके डैमेज पार्ट्स का रिपेयर कर दिया गया है और चेस्टटूयव लगा दिया गया है। मरीज की स्थिति अभी उतनी ठीक नहीं है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।