Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

लूटपाट के लिए निकला बदमाश हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश

लूटपाट के लिए निकला बदमाश हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश

पुलिस ने बरामद किए एक देसी कट्टा, दो गोली और 15 दिन पहले लूटा गया मोबाइल

केटी न्यूज/आरा

जिले के तरारी थाने की पुलिस की सक्रियता से लूट की एक वारदात टल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही अपराधी को दबोच लिया गया। पकड़ा गया अपराधी तरारी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी रोशन महतो बताया जा रहा है। जिसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो गोली और दो मोबाइल बरामद किया है।

लूटपाट के लिए निकला बदमाश हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश

उसके पास से बरामद एक मोबाइल करीब 15 दिन पहले ही लूटा गया था। साथ ही, उसके खिलाफ पूर्व से भी लूट सहित चार-पांच मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस को देख मौके से उसके दो साथी भागने में फरार हो गए। जिनकी पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। 

लूटपाट के लिए निकला बदमाश हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश

इस संबंध में एसडीपीओ राहुल सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि बाइक सवार तीन अपराधी लूट की नियत से बंधवा नहर पुल के पास हथियार के साथ खड़े हैं। सूचना मिलने के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी

लूटपाट के लिए निकला बदमाश हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश

को उनके नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी का आदेश दिया गया। टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को देख दो अपराधी बाइक से भाग निकले, वहीं, तीसरा पकड़ लिया गया। जवानों ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से हथियार, गोली और मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि एक मोबाइल लूट का है,

लूटपाट के लिए निकला बदमाश हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार, दो अन्य की तलाश

जिसे गत 11 जुलाई को तरारी थाना क्षेत्र के खेलड़िया पुल के पास छीना गया था। साथ ही, उसने अपने दोंनों फरार साथियों का नाम भी बताया। जिनमें सैदनपुर गांव निवासी बादल कुमार और पीरो थाने के भुलुकुआं गांव निवासी आशीष महतो शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।