Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

लूटपाट की साजिश रचते हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

लूटपाट की साजिश रचते हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

लूटपाट की साजिश रचते हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

- बदमाशों के पास से देसी कट्टा, दो गोलियां और तीन मोबाइल बरामद

- पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर लूट पाट बना रहे थे योजना

केटी न्यूज/आरा

जिले के नारायणपुर में पुलिस द्वारा सोमवार की शाम राहगीरों से लूटपाट की तैयारी में बैठे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा, दो गोलियां और तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के ही बघुअई गांव निवासी पृथ्वी सिंह के पुत्र विमलेश कुमार, उपेंद्र सिंह के पुत्र सुबोध कुमार और भलुनी गांव निवासी राम सुरेश सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार उर्फ मुनमुन कुमार शामिल हैं।

लूटपाट की साजिश रचते हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

तीनों बस स्टैंड से बघुअई गांव की ओर जाने वाली सड़क पर पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले थे। तभी पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। एसपी प्रमोद कुमार द्वारा मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम सूचना मिली कि नारायणपुर बस स्टैंड से बघुअई गांव जाने वाली सड़क पर पीपल के पेड़ के नीचे तीन अपराधी हथियार के साथ बैठे हैं और लूटपाट की तैयारी में है।

लूटपाट की साजिश रचते हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

उस आधार पर एसडीओ राहुल सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा छापेमारी की गयी। पुलिस को देखते ही तीनों बदमाश भागने लगे, लेकिन खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से देसी कट्टा, दो गोली और तीन मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में तीनों ने लूटपाट की साजिश करने की बात स्वीकार की गयी है। तीनों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। इनकी गिरफ्तारी से लूट की घटना टल गयी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।