Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

अपराध की साजिश रचते पकड़ा गया पांच हजार का इनामी अपराधी, लोडेड कट्टा बरामद

अपराध की साजिश रचते पकड़ा गया पांच हजार का इनामी अपराधी, लोडेड कट्टा बरामद

- सलेमपुर गांव घाट के समीपसे  पकड़ा गया कुख्यात अपराधी 

केटी न्यूज/आरा

शनिवार की देर रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक कुख्यात इनामी अपराधी को अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया। भोजपुर पुलिस को सूचना मिली कि धोबहां ओपी क्षेत्र के सलेमपुर गंगा घाट के पास काली मंदिर के समीप कुछ लोगा अपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक है। जिसके बाद एक टीम बनाकर घेराबंदी की गई। जहां पुलिस को देखते ही लोग भाग निकले परन्तु एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के सुरेमनपुर गांव निवासी राहुल राय के रूप में हुई।

अपराध की साजिश रचते पकड़ा गया पांच हजार का इनामी अपराधी, लोडेड कट्टा बरामद

जो पांच हजार का ईनामी है। सर्च के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गयी है। एसपी प्रमोद कुमार की ओर से रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि राहुल राय एक कुख्यात अपराधकर्मी है। वह अवैध शराब का सप्लायर भी है। उसके खिलाफ जिला स्तर पर इनाम भी रखा गया था।

अपराध की साजिश रचते पकड़ा गया पांच हजार का इनामी अपराधी, लोडेड कट्टा बरामद

उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार काम कर रही थी। एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। टीम की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर राहुल राय को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अन्य अपराधी भाग निकले। टीम में ओपी इंचार्ज सुशांत कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। एसपी के अनुसार उसके अपराधिक रेकार्ड की जांच की जा रही है। अभी तक सात मामले सामने आये हैं। सभी मामलों गंभीर प्रवृत्ति के हैं। उनमें गोलीबारी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और शराब सप्लाई के मामले हैं। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ पहले दो हजार का इनाम रखा गया था। बाद में उसे बढ़ाकर पांच हजार कर दिया गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।