पत्नी की हत्याकर घंटों शव के पास बैठा रहा सनकी पति

पत्नी की हत्याकर घंटों शव के पास बैठा रहा सनकी पति

- पारिवारिक विवाद में गुस्साए पति ने गमछा से पत्नी का घोंट डाला गला

- शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

केटी न्यूज / आरा

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में रविवार की रात सनकी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उसने कमरे में सो रही पत्नी का गमछा से गला घोंट डाला। हत्या करने के बाद वह शव के पास बैठा रहा। सोमवार की सुबह पिता की सूचना पर नवादा पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ले गयी। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृत महिला अनाइठ मोहल्ला निवासी अनिल चौधरी की 28 वर्षीय अनु खातून उर्फ अनु चौधरी थी। पति-पत्नी के आपसी विवाद में हत्या किये जाने की बात कही जा रही है। दोनों ने दस साल लव मैरिज की थी और करीब डेढ़ माह से विवाद चल रहा था। रविवार की शाम को महिला थाना पुलिस की पहल पर अनु अपने ससुराल अनाइठ आयी थी। मृत अनु के ससुर शिवशंकर चौधरी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच डेढ़ महीनों से विवाद चल आ रहा है। कहा कि अनिल की पत्नी टिकटॉक पर वीडियो बनाती रथी और इधर-उधर भेजती थी। उसे लेकर दोनों के बीच डेढ़ माह पूर्व में झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह अपने मायके आयर चली गई थी। वहां भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। तब अनिल अपने गांव आ गया था। रविवार की रात दोनों कमरे में सो रहे थे। तभी उसने गला से गमछा से गला घोंट अपनी पत्नी को मार डाला। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। उन्होंने अनिल चौधरी और उसके परिजनों से भी पूछताछ की। बताया जाता है कि करीब 10 साल पहले दोनों ने शादी की थी। कुछ साल तक दोनों कहीं बाहर रहते थे। बाद में अनिल उसे लेकर घर आया था। तब से दोनों यहीं रहते थे। उन्होंने बताया कि अनिल की पत्नी की यह दूसरी शादी थी।

मकान की छत पर अपने कमरे में सो रहे थे दोनों :

शिवशंकर चौधरी ने बताया कि रविवार की रात अनिल और उसकी पत्नी मकान की छत पर अपने कमरे में सो रहे थे। घर के अन्य सदस्य नीचे वाले कमरे में थे। सोमवार की सुबह अनिल की मां घर का झाड़ू लगाने के दौरान छत पर गयी, तो अनिल के कमरे का दरवाजा बंद था। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसकी जानकारी मिलने पर वह भी गये और आवाज दी। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद कमरे का दरवाजा खुला, तो देखा कि अनिल पत्नी के शव के पास बैठा है। इस पर उन्होंने पूछा कि यह क्या कर दिया। तब अनिल ने कहा कि उसने पत्नी को मार डाला है। अब वह जेल जायेगा। उसके बाद उन्होंने महिला थाने को फोन किया। लेकिन बात नहीं हुई।‌उसके बाद नवादा थाने को घटना की जानकारी दी। 

पुलिस काउंसलिंग कर दोनों को भेजा था घर :

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच करीब डेढ़ माह से आपसी विवाद चल रहा था। उसे लेकर अनिल की पत्नी के द्वारा वीडियो बना कर भेजा जा रहा था। महिला थाना में भी वीडियो भेजा गया था और अनिल के खिलाफ शिकायत की गयी थी। उस मामले में महिला थाना द्वारा रविवार को दोनों को बुलाया गया था। उस पर सभी दोपहर बाद दो बजे महिला थाने गये थे। वहां लिखा-पढ़ी हुई और महिला थाने द्वारा समझा कर घर भेज दिया गया। कहा गया कि आप ससुर हैं। दोनों को समझाकर रखिये। महिला को एक और मौका दीजिए। उसके बाद वह अनिल और उसकी पत्नी को लेकर घर पहुंचे थे। लेकिन रात में ही यह घटना हो गयी। उन्होंने कहा कि अनिल मानसिक रूप से परेशान हो गया था।  महिला थानाध्यक्ष द्वारा भी कोईलवर भेजने की बात कही थी। थाने से लौटने के बाद वह अधिक डिस्टर्ब हो गया था। उसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी।