सिमरी: हर्ष फायरिंग में 75 वर्षीय वृद्ध के पैर में लगी गोली

सिमरी: हर्ष फायरिंग में 75 वर्षीय वृद्ध के पैर में लगी गोली

केटी न्यूज/ बक्सर

सिमरी थाना क्षेत्र के छोटकी लहना गांव में तिलक समारोह में आए 75 वर्षीय वृद्ध की पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल वृद्ध को आनन-फानन में बक्सर गोलम्बर स्थित एक निजी अस्पताल में लोग आए। जिसके बाद ईलाज शुरू हुआ। वृद्ध की पहचान रामरूप सिंह 75  स्व. पिता  हरिहर सिंह आरा के सिन्हा घाट में लक्षमीपुर गांव के रहने वाले है।

वे अपने पटिदार के यहां से तिलक आए थे। छोटकी लहना गांव में अलख नाथ सिंह के यहां तिलक में शामिल होने आए थे। उसी में यह घटना हुई। वे बंगाल में रहते है। इसके अलावे अभी कुछ भी बताने की हालत में नही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम अस्पताल में पहुंच कर जांच में जूट गई है। डाक्टर राजीव कुमार झा ने बताया कि बुर्जुग की पैर में गोली फंसी है। हालत खतरे से बाहर है।