तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान भोजपुरी गायक को लगी गोली

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान भोजपुरी गायक को लगी गोली

-ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव में शुक्रवार की देर शाम घटी घटना

केटी न्यूज /आरा/बक्सर 

बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव में शुक्रवार की देर शाम तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से भोजपुरी गायक  को गोली लग गई। जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी गायक विवेक तिवारी को गोली बाए हाथ में कंधे पर लगी है। गोली लगते ही वह खून से लथपथ जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव निवासी राजेश तिवारी का 19 वर्षीय पुत्र विवेक तिवारी है। वह पेशे से भोजपुरी गायक है एल्बम बनाता है। इधर विवेक तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के निमेज गांव अपनी मौसी पुतुल देवी व अपनी मौसेरी बहन सुप्रिया के तिलक समारोह में शामिल होने गया था। शुक्रवार की देर शाम जब आंगन में तिलक समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। वही पर उसके एक रिश्तेदार द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही थी। तभी हर्ष फायरिंग के दौरान उसे बाएं हाथ पर कंधे पर गोली लग गई।

जिससे खून से लथपथ जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। जिसके द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जख्मी विवेक तिवारी ने अपने रिश्ते में लग रहे हैं मामा बबलू ओझा के द्वारा हर्ष फायरिंग करने एवं फायरिंग के दौरान उसे गोली लगने का आरोप लगाया है।

हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। जबकि दूसरी ओर इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय युवक को बाएं साइड कंधे पर गोली लगी थी। जिसके कारण खून काफी बह गया था। ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है और उसका बीपी व प्लस स्टेबल है। पेशेंट की स्थिति भी बिल्कुल ठीक है।