Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान
Keshav Times

25 हजार का इनामी वांटेड आपराधिक गिरफ्तार

Wanted criminal with reward of Rs 25,000 arrested

25 हजार का इनामी वांटेड आपराधिक गिरफ्तार

लूट और हत्या सहित आधा दर्जन कांडों में है कुख्यात सामील

आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुख्यात आपराधि को दबोचा 

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर की मुफस्सिल थाने की पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर से लूटपाट और हत्या सहित पांच कांडों में वांटेड 25 हजार के इनामी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। वह उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी जय किशोर सिंह का पुत्र है। भोजपुर के टॉप टेन अपराधियों की सूची में उसका नाम छठे स्थान पर है।

25 हजार का इनामी वांटेड आपराधिक गिरफ्तार

उसके खिलाफ आरा के मुफस्सिलए नवादा और उदवंतनगर थानों मे लूटपाट और आर्म्स एक्ट जैसे पांच अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके गिरोह के तीन सदस्य पहले से जेल में हैं। एसपी प्रमोद कुमार यादव की ओर से गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी अपराध कर्मी विकास कुमार अपने गांव आया है।

25 हजार का इनामी वांटेड आपराधिक गिरफ्तार

वह किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। उस आधार पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की गयी। टीम द्वारा भगवतीपुर गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने मुफस्सिल थाने से जुड़े हत्या व लूटपाट एवं उदवंतनगर थाना क्षेत्र से जुड़े लूट कांड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। अपने कुछ साथियों के नाम भी बताया है।

25 हजार का इनामी वांटेड आपराधिक गिरफ्तार

टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हाए दारोगा मनीष कुमार और उदवंतनगर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार  समेत डीआईयू के अफसर शामिल थे। विकास कुमार की गिरफ्तारी भोजपुर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एसपी ने बताया कि भगवतीपुर गांव निवासी विकास कुमार एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या और लूट सहित पांच मामले दर्ज हैं।

25 हजार का इनामी वांटेड आपराधिक गिरफ्तार

उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बता दें कि 27 अगस्त की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर के समीप अपराधियों ने लूटपाट के दौरान रेस्टोरेंट मैनेजर विशाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना उस समय हुई थी जब बड़हरा के फरना गांव निवासी विशाल सिंह आरा रमना मैदान स्थित रेस्टोरेंट से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर जा रहे थे।

25 हजार का इनामी वांटेड आपराधिक गिरफ्तार

बाद में पुलिस ने कांड का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में हत्या और लूट की उस घटना में विकास कुमार का नाम आया था। इससे एक दिन पूर्व 26 अगस्त की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आरा.सरैया रोड में लूटपाट के दौरान एक बाइक सवार को गोली मारकर नकदी और बैग लूट लिया गया था। उसके अलावा विकास कुमार के खिलाफ पिछले साल जनवरी माह में उदवंतनगर इलाके में लूटए अप्रैल में आर्म्स एक्ट और नवादा थाने में 2022 में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। अधिकतर मामलों में वह वांछित था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।