Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

जनादेश के बाद नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए-ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को साफ कर दिया है कि वह और उनकी पार्टी के नेता रविवार को होने वाले नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगीं।

जनादेश के बाद नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए-ममता बनर्जी
Mamata Banerjee

केटी न्यूज़/कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को साफ कर दिया है कि वह और उनकी पार्टी के नेता रविवार को होने वाले नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगीं।ममता ने कहा कि अभी तक न तो उन्हें निमंत्रण मिला है और न ही वो वहां जाएंगी।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को कोई नहीं चाहता कि वे प्रधानमंत्री बनें। हार के बाद उचित यही था कि वे अपनी कुर्सी छोड़ देते।बीजेपी और टीएमसी के बीच तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

जनादेश के बाद नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए-ममता बनर्जी

मेरी शुभकामना देश के लिए रहेगी जो भी सांसद हैं उनसे कहूंगी कि आप अपनी पार्टी को मज़बूत बनाए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि मैं माफी चाहती हूं, लेकिन गैर संवैधानिक, गैर कानूनी पार्टी को सरकार बनाने के लिए मैं शुभकामनाएं नहीं दे सकती हूं।ममता बनर्जी ने कहा कि जनादेश के बाद नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए।

जनादेश के बाद नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए-ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा कि  आज भले ही ‘इंडिया’ गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा नहीं किया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कल ऐसा नहीं होगा।तृणमूल ने बंगाल में अपना वर्चस्व कायम रखा है और पार्टी ने प्रदेश की 42 में से 29 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। राज्य में, मुख्य विपक्षी दल भाजपा की सीट संख्या घट कर 12 रह गई, जबकि कांग्रेस को केवल एक सीट पर जीत मिली। टीएमसी ने बंगाल बीजेपी के बड़े नेताओं को हराया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।