Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

भीषण सड़क दुर्घटना में फौजी समेट दो की मौत, गांव में पसरा मातम

भीषण सड़क दुर्घटना में फौजी समेट दो की मौत, गांव में पसरा मातम

केटी न्यूज/बलिया/रामगढ़

भीषण सड़क दुर्घटना में फौजी समेट दो की मौत, गांव में पसरा मातम

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी ढाले पर कार की टक्कर से शुक्रवार देर रात एक फौजी समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतकों के घर-परिवार ही नहीं पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनो का रोते-रोते बुरा हाल है।

भीषण सड़क दुर्घटना में फौजी समेट दो की मौत, गांव में पसरा मातम

 प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के मलिकपुरा (मझौवां) निवासी सेना के जवान धनजी यादव (35) पुत्र गुलाब चंद्र यादव तथा सरोज यादव (25) पुत्र शिवजस यादव शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। ये दोनों अभी बेलहरी ढाला स्थित मंदिर के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही स्वीफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। 

भीषण सड़क दुर्घटना में फौजी समेट दो की मौत, गांव में पसरा मातम

घटना के बाद स्विफ्ट डिजायर कार भी एक तरफ पलट गई। बताया जा रहा है कि कर के थक्के से सड़क पर गिरे फौजी के ऊपर कार का पहिया चढ़ गया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना से गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

भीषण सड़क दुर्घटना में फौजी समेट दो की मौत, गांव में पसरा मातम

मृतक जवान का 14 जून का था टिकट 

सड़क हादसे मे मृतक जवान की तैनाती हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला मे थी। बताया जाता है कि मृतक जवान 20 दिन की विभागीय अवकाश लेकर 25 मई को गांव आया था। वापसी के लिए 14 जून का टिकट था। उसकी दस वर्षीय बेटी कृषि के साथ पत्नी किरण का रोकर बुरा हाल हो रहा है। वही दूसरे मृतक युवक की अभी शादी नही हो पायी है। दो भाइयों मे छोटा था। इस घटना से दोनों परिवारो मे कोहराम मच गया। पूरे गांव मे मातम पसरा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।