Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

आर्मी के सूबेदार की पोखरे में डूबने से मौत

आर्मी के सूबेदार की पोखरे में डूबने से मौत

केटी न्यूज। बलिया 

 नगर पंचायत चितबड़ा गांव निवासी आर्मी के सिंगनल कोर में कार्यरत सूबेदार सुनील कुमार सिंह (50 वर्षीय) की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना तब की है, जब वो बैरया पोखरे में स्नान कर रहे थे। नहाने के क्रम में उनका पैर फिसल गया, जिसके बाद पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चितबड़ागांव नगर पंचायत निवासी रिटायर्ड सूबेदार मेजर उदय भान सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह पर्व को लेकर घर आए हुए थे। शनिवार को बरैया पोखरे में नहाने के लिए अपने कपड़े उतार कर मोबाइल फोन कपड़े के ऊपर रखकर सीढ़ियों के सहारे पानी में उतर कर नहा रहे थे। नहाते समय पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चले गए।

जहां पानी में डूबते देख लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने स्थानीय गोताखोर को ढूंढने के लिए पोखरे में उतारा। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर सूबेदार को ढूंढ नहीं पाए। वहीं, इस घटना से नगर पंचायत में शोक का माहौल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।