कोरान सराय में सर्प दंश से किशोर की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

कोरान सराय में सर्प दंश से किशोर की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

केटी न्यूज/डुमरांव 

रविवार की शाम कोरान सराय गांव में सर्प दंश से एक किशोर की मौत हो गई है। किशोर की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान संजय ओझा के 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार ओझा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह अपने घर के एक कमरे में रखे गए झोला से कुछ सामान निकाल रहा था। इसी दौरान किशोर के दाएं हाथ में एक विषैले सर्प ने डस लिया। सांप पहले से ही झोला में छिपकर बैठा था। इसके बाद परिजन अस्पताल जाने की बजाए झाड़ फूंक में लग गए। इधर उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद उसे प्रताप सागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि यूडी केस के बाद पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है।