Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

करंट से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चितबड़ागांव। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का हाल बेहाल है।

करंट से दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

केटी न्यूज/ चितबड़ागांव

चितबड़ागांव। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों का हाल बेहाल है।

पहली घटना: चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कारो के निवासी गौतम प्रसाद गुप्ता (40 वर्ष) की करंट लगने से सोमवार को मौत हो गई। गौतम अपने मिल में रोज की तरह काम कर रहे थे। अचानक बिजली चली गई, और जब उन्होंने मीटर के पास जाकर तार को हिलाया, तो करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।

दूसरी घटना: चितबड़ागांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगवां गाई गांव में सोमवार दोपहर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अविनाश यादव (24 वर्ष) खेत में काम करने के बाद घर आया और पंखा चलाने के लिए स्विच ऑन किया, तभी वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों का हाल बहुत ही खराब है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।