मातृशक्ति का भोजपुर विभाग का सम्मेलन सम्पन्न

मातृशक्ति का भोजपुर विभाग का सम्मेलन सम्पन्न

माता सीता से द्रौपदी तक ने की थी समाज की हर चुनौतियों का सामना - ओम ज्योति

केटी न्यूज/ बक्सर

बक्सर में आयोजित संघ के महिला विंग मातृशक्ति के भोजपुर विभाग का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। यह सम्मेलन भोजपुर विभाग की विभाग संयोजिका एवं राष्ट्र सेविका समिति की विभाग कार्यवाहिका ओम ज्योति भगत के नेतृत्व में आयोजित हुआ था। 

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ विनीता सिंह प्रांत संयोजिका डॉ पूनम सिंह,  डॉ कनक लता व ओम ज्योति भगत द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।  उसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर की बच्चियों ने अतिथियों का स्वागत गान गाकर स्वागत की। अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन वंदना भगत ने किया। मुख्य वक्ता डा. विनीत सिंह सहाय ने महिलाओं की समाज में बढ़ती भागीदारी व शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती रुचि पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के सतत विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी है।

महिलाओं की समझ में वर्तमान में बढ़ती चुनौतियों पर भी चर्चा किया गया। प्रांत संयोजिका डॉ पूनम सिंह ने  महिलाओं की विशिष्टता की विशेष चर्चा की। किस प्रकार महिलाएं समाज में विपत्ति व परेशानी से जूझते हुए भी सारे कार्यों का निर्वहन बहुत सुंदर रूप से करती हैं। ओम ज्योति ने अपने संबोधन में माता सीता से लेकर द्रौपदी तक की चुनौतियों से गुजरते हुए किस प्रकार एक महिला इज्जत को बनाए रखी उसका बहुत सुंदर जिक्र किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्य वाहिका सुनीता हाल्देकर, वर्षा पांडे, डॉ पूनम  सिंह, ओम ज्योति भगत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति वंदे मातरम गीत के द्वारा की गई।