Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

मेट्रो बना जुआरियों का अड्डा

मेट्रो को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है।लेकिन आये दिन मेट्रो के अजीब किस्से सामने आते रहते हैं।

मेट्रो बना जुआरियों का अड्डा
Crime

केटी न्यूज़/दिल्ली 

मेट्रो को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है।लेकिन आये दिन मेट्रो के अजीब किस्से सामने आते रहते हैं।इसके अलावा मेट्रो को रीलबाजों का अड्डा भी माना जाता है।कोई न कोई अतरंगी वीडियो बनाते नजर आता है। नाच-गाने से लेकर अश्लील हरकतें तक, सब कुछ यहां पर खुलेआम होता है। मारपीट भी करते हुए भी लोगों के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। लेकिन अब हाल ही में दिल्ली मेट्रो से एक नया वीडियो सामने आया है। 

मेट्रो बना जुआरियों का अड्डा

दिल्ली मेट्रो से सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वायरल हो रहे दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो में कुछ लोग मेट्रो के फर्श पर बैठकर जुआ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक शख्स सीट पर बैठा हुआ है और तीन-चार लोग उसके आस-पास गोला बनाकर बैठे हुए हैं। ये सभी लोग मिलकर आराम से ताश खेल रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें घेरकर खड़े हैं और चल रहे ताश के खेल को देख रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।