Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

कल है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह

कल रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे

कल है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह
PM Modi

केटी न्यूज़/दिल्ली

कल रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के शीर्ष नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।रविवार को नरेंद्र मोदी करीब आठ हजार मेहमानों की उपस्थिति में गैरकांग्रेसी नेता के तौर पर लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने का इतिहास रचेंगे। पीएम रविवार को शाम छह बजे शपथ लेंगे।

कल है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह

इस शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं। भारत के पड़ोस और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया गया है। समारोह में आने के लिए बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मालदीव, मॉरिशस और सेशेल्स के शासनाध्यक्षों ने हामी भर दी है।शपथग्रहण समारोह में दर्जनों देशों के राजदूत और उच्चायुक्त भी शिकरत करेंगे। इसके अलावा उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़ी दिग्गज हस्तियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। 

कल है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह भी बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के अलावा यह सभी नेता उसी शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भाग लेंगे

कल है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सफाईकर्मी, मजदूर, ट्रांसजेंडर, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और विकसित भारत के राजदूत इस समारोह के खास मेहमान होंगे।बड़ी संख्या में सेंट्रल विस्टा परियोजना में काम करने वाले मजदूरों, सफाई कर्मचारियों, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों, विकसित भारत के राजदूतों और ड्रोन दीदियों को आमंत्रित किया गया है।एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव भी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।