'करिया ब्लाउज़' ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मचाई तबाही

करिया ब्लाउज'।रिलीज होते ही ये गाना इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है।

'करिया ब्लाउज़' ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मचाई तबाही
Karia Blouse Song

केटी न्यूज़/दिल्ली

शिल्पी राज ने बहुत कम वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है।भोजपुरी सिने जगत में अपनी आवाज के लिए जानी जाने वाली सिंगर शिल्पी राज आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।शिल्पी राज ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं।इसी बीच अब उनका एक और धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है।इस गाने का टाइटल है'करिया ब्लाउज'।रिलीज होते ही ये गाना इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है।

भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने इस गाने में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेर रही हैं।नम्रता काले रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, शिल्पी भी काली साड़ी में काफी जच रही हैं। ये गाना काफी बोल्ड है।नम्रता मल्ला अपने काम के साथ सोशल मीडिया भी खूब एक्टिव रहती हैं। नम्रता बेली डांस में भी काफी माहिर हैं। वो अक्स ही अपनी हॉट एंड बोल्ड डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी हॉट तस्वीरों और वीडियो से भरा हुआ है। फैंस भी उनके सइ अंदाज को बेहद पसंद करते हैं।

करिया ब्लाउज” के गीतकार विजय चौहान हैं. संगीतकार सत्येन्द्र हैं। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नम्रता मल्ला के साथ लोकेश सहनी भी नज़र आ रहे हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। डी ओ पी महेश वेंकट हैं। वीडियो डायरेक्टर सूरज कटोच हैं। कोरियोग्राफर लोकेश सहनी हैं।

गाना “करिया ब्लाउज” की ख़ास बात ये हैं कि इस गाने में शिल्पी राज भी नम्रता मल्ला के साथ काली साडी में नज़र आ रही हैं। वहीँ नम्रता मल्ला “करिया ब्लाउज” में कहर ढा रही हैं। दोनों अपने फन की बोल्ड लेडी हैं और यह गाना भी उतना ही बोल्ड है, अश्लील नहीं। वहीं, इस गाने को लेकर शिल्पी राज ने कहा कि यह गाना लड़कियों की खूबसूरती का मैटर है।