Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा-अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला केस में जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है।अब इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया है।

दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा-अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal

केटी न्यूज़/दिल्ली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला केस में  जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है।अब इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया है।सीएम ने कहा है कि वह दो दिन बाद अपनी कुर्सी छोड़ देंगे।अरविंद केजरीवाल करीब 6 महीने जेल में रहे। उस वक्त भी उनके इस्तीफे की मांग उठी। 

दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा-अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा।उन्होंने कहा कि मैं और मनीष सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे। दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी। मेरी जगह कोई और सीएम होगा। अगला सीएम चुनने के लिए विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सीएम पर फैसला लिया जाएगा। 

दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा-अरविंद केजरीवाल

सीएम बनने की रेस में आतिशी का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे है। आतिशी के साथ-साथ सौरभ भारद्वाज का नाम भी सामने आ रहा है।इनके अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय का नाम भी चर्चा में है। सीएम पद की रेस में कैलाश गहलोत भी नाम चल रहा है। आप विधायक कुलदीप कुलदीप कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम की अटकलें भी हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि विधायकों की बैठक होगी और उसमें फैसला लिया जाएगा कि सीएम कौन होगा।

दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा-अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा भाजपा ने एक और नया फॉर्मूला बनाया है जहां जहां ये चुनाव हारे वहां-वहां के मुख्यमंत्री पर फर्जी केस करके गिरफ्तार कर लो और उसकी सरकार गिरा दो। इन्होंने सिद्धारमैया, पिनाराई विजयन, ममता दीदी पर केस कर रखें हैं। ये एक विपक्ष के मुख्यमंत्री को नहीं छोड़ते सभी पर फर्जी केस करके जेल में डालते हैं और सरकार गिरा देते हैं।सीएम ने कहा दिल्ली की जनता के आदेश के बाद ही मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।