Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

शादी की वरमाला के बाद आया एक 'ट्वीस्ट'

रात 11 बजे जयमाल की रस्म पूरी की गई।लड़की की वरमाला के वक्त एक ट्वीस्ट आ गया।

शादी की वरमाला के बाद आया एक 'ट्वीस्ट'
wedding garland

केटी न्यूज/दिल्ली

मीरगंज क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। बरात 27 अप्रैल को आई थी। बड़ी ही धूमधाम से बरात निर्धारित समय पर दरवाजे पर पहुंच गई। घरातियों ने बड़े उत्साह से बरातियों का स्वागत सत्कार कर उन्हें जल जलपान कराया। द्वारचार की रस्म पूरी की गई। रात 11 बजे जयमाल की रस्म पूरी की गई।

शादी की वरमाला के बाद आया एक 'ट्वीस्ट'

लड़की की वरमाला के वक्त एक ट्वीस्ट आ गया।बरातियों को भोजन कराने के बाद मंडप में विवाह की तैयारी होने लगी। इसी बीच पता चला कि घर में दुल्हन ही नहीं है। लड़की पक्ष के लोग बिना किसी को कुछ बताए उसे खोजने लगे। धीरे-धीरे बरातियों को भी इसकी भनक लग गई। लेकिन रात में लड़की का पता नहीं चला। मनोरंजन के लिए आए नाच, डीजे सब बंद हो गए।दरअसल जयमाल होने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

शादी की वरमाला के बाद आया एक 'ट्वीस्ट'

लड़की की काफी खोजबीन की गई।लड़की का कुछ पता नही चल पाया।सुबह होने पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने डायल 112 पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल कर लौट गई।सुबह लड़के पक्ष के लोग बिना दुल्हन के ही लौट गए।प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया की लड़की वालों ने कोई शिकायत नहीं की है। लड़के पक्ष के लोगों का आरोप था की लड़की भाग गई। लड़के पक्ष के लोग मौखिक रूप से खर्चा दिलाने की बात कह रहे थे।

 

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।