नाइजर में रह रहे भारतीयों को जल्द भारत लौटने की सलाह, जानिए क्या है मामला

भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मौजूदा स्थिति में जिन भारतीय नागरिकों को वहाँ रहना आवश्यक नहीं है उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ चाहिए।बता दें कि हवाई क्षेत्र अभी बंद है।

नाइजर में रह रहे भारतीयों को जल्द भारत लौटने की सलाह, जानिए क्या है मामला
केटी न्यूज़, दिल्ली। नाइजर देश में रहने वाले लोगों के लिए शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें उन्हें देश छोड़ने की सलाह दी गई है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अभी की स्थिति उस देश में भारतीयों को रखने के लायक नहीं हैं। इसके लिए जिन्हें रहना आवश्यक नहीं उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है।
नाइजर में हो गया तख्तापलट
सड़क के माध्यम से निकलते समय भी ज़्यादा सावधान रहने की ज़रूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जो अभी नाइजर जाने की सोच रहे हैं वर्तमान स्थिति को देखते हुए वे अपना प्लान कैंसिल कर दें। बता दें कि नाइजर में 26 मई को तख्तापलट हुआ था। तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति को हटाकर सेना ने शासन पर कब्जा जमा लिया था। इसके बाद राष्ट्रपति को हिरासत में ले लिया था। इसपर अमेरिका, यूरोप समेत संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई थी। बता दें कि वर्तमान में 250 भारतीय नाइजर में रह रहे हैं। यहां सेना की ओर से तख्तापलट के बाद से प्रदर्शन और हिंसा में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए एडवाइज़री जारी की गई है।