मातृभूमि की पुकार पर बक्सर लौटेंगे प्रो. अखिलेश दुबे, बाढ़ प्रभावितों के बीच चलेगा सेवा-संकल्प अभियान

अपनी मातृभूमि के प्रति गहरे लगाव और सामाजिक सरोकारों को जमीन पर उतारने के संकल्प के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं संगठन के उपाध्यक्ष अखिलेश दुबे 2 अक्टूबर से बक्सर संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बक्सर समेत बिहार के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेवा, सहयोग और समर्पण अभियान चलाएंगे।

मातृभूमि की पुकार पर बक्सर लौटेंगे प्रो. अखिलेश दुबे, बाढ़ प्रभावितों के बीच चलेगा सेवा-संकल्प अभियान

__ 2 अक्टूबर को ब्रह्मपुर से शुरू होगा प्रवास, गांव-गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे; विकसित बक्सर की संकल्पना पर होगी व्यापक चर्चा

केटी न्यूज/बक्सर।

अपनी मातृभूमि के प्रति गहरे लगाव और सामाजिक सरोकारों को जमीन पर उतारने के संकल्प के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं संगठन के उपाध्यक्ष अखिलेश दुबे 2 अक्टूबर से बक्सर संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बक्सर समेत बिहार के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों में सेवा, सहयोग और समर्पण अभियान चलाएंगे। अभियान के तहत वे बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनका हाल जानेंगे तथा यथासंभव सहयोग प्रदान करेंगे।मूल रूप से बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड के दुबौली गांव निवासी प्रो. अखिलेश दुबे का बक्सर से पुराना और आत्मीय रिश्ता रहा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी बक्सर में ही हुई है। यही वजह है कि शिक्षा और पेशे के क्षेत्र में देश की राजधानी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उनकी नजरें अपनी मातृभूमि और बक्सर की विकास यात्रा पर टिकी रहती हैं।

वे बक्सर संसदीय क्षेत्र को देश के सबसे विकसित संसदीय क्षेत्रों में शामिल करने के संकल्प के साथ लगातार काम करने की बात कहते रहे हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को सुबह 8 बजे ढाकाइच गांव में बौद्धिक बैठक एवं जलपान से प्रवास की शुरुआत होगी। इसके बाद सुबह 9 बजे ब्रह्मपुर मंदिर में महादेव का आशीर्वाद लेने के साथ भक्तों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों से मुलाकात कर उनके बीच सेवा-सहयोग का अभियान चलाया जाएगा।दोपहर 2 बजे सांगठनिक एवं लोक मंथन की बैठक होगी। इसके बाद शाम 3 बजे डुमरांव में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा।

शाम 5 बजे नियाजीपुर बाजार में सेवा संकल्प अभियान के तहत लोगों से संवाद किया जाएगा। वहीं शाम 7 बजे बक्सर के अधिकारीगण के साथ ‘विकसित भारत’ की संकल्पना और बक्सर के विकास की संभावनाओं को लेकर बैठक प्रस्तावित है।प्रवास के अगले चरण में 3 अक्टूबर को प्रो. दुबे सासाराम स्थित गोपाल नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज में आयोजित युवा इतिहासकार सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। वहीं 4 अक्टूबर को बक्सर लौटकर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बैठक करेंगे और आगामी दिनों में बक्सर के विकास को लेकर योजनाओं एवं प्राथमिकताओं पर मंथन करेंगे।प्रो. दुबे के इस प्रवास को उनके समर्थक और कार्यकर्ता मातृभूमि के प्रति स्नेह, सेवा और सामाजिक समर्पण की पहल के रूप में देख रहे हैं।