भाजपा के 46वें स्थापना दिवस की तैयारी बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस (06 अप्रैल) को भव्य रूप से मनाने को लेकर शुक्रवार को सिटी पैलेस मैरिज हॉल, कोईरपुरवां (बक्सर) में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह कुशवाहा ने किया।

भाजपा के 46वें स्थापना दिवस की तैयारी बैठक संपन्न

केटी न्यूज/बक्सर

भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस (06 अप्रैल) को भव्य रूप से मनाने को लेकर शुक्रवार को सिटी पैलेस मैरिज हॉल, कोईरपुरवां (बक्सर) में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह कुशवाहा ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया गया कि 06 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में स्व. अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में पार्टी की स्थापना हुई थी, जिसे हर वर्ष पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

बैठक में शाहाबाद के क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने जनसंघ काल से लेकर वर्तमान तक भाजपा के सफर को विस्तार से रखते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी स्थापना दिवस पर जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रमुखता से रखा जाए।स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने मीना सिंह कुशवाहा, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह तथा पुनीत सिंह को संयोजक नियुक्त किया है।

इसके साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बक्सर ग्रामीण पूर्वी, बक्सर ग्रामीण पश्चिमी और राजपुर पश्चिमी मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का संचालन क्रमशः जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, मनोज कुमार पाण्डेय, निर्भय राय, सतीष चन्द्र त्रिपाठी तथा धनंजय त्रिगुण के मार्गदर्शन में हुआ।बैठक में विनोद कुमार तिवारी, संध्या पाण्डेय, दिलीप चंद्रवंशी, प्रमोद मिश्रा, ज्वाला सैनी, धर्मेंद्र पांडेय, एसबी सिंह त्यागी, लखन मल्होत्रा, शंकर केसरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।