प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कन्हैया प्रसाद की जीत का किया आह्वान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का आगमन रविवार को अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में हुआ। उनके आगमन का मुख्य उद्देश्य आरा-बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष में माहौल बनाना और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से अवगत कराना था।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कन्हैया प्रसाद की जीत का किया आह्वान

केटी न्यूज/बक्सर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का आगमन रविवार को अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में हुआ। उनके आगमन का मुख्य उद्देश्य आरा-बक्सर स्थानीय निकाय विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष में माहौल बनाना और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति से अवगत कराना था।कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन लक्ष्मण शर्मा ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि बक्सर की पावन धरती पर पहली बार प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है। बैठक को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। “कार्यकर्ता ही पार्टी है और पार्टी ही कार्यकर्ता,” इस मूल मंत्र को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत के साथ एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाएं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू सिद्धार्थ, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, सदर विधायक आनंद मिश्रा सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें संतोष रंजन राय, मनोज सिंह, पूनम रविदास, राजवंश सिंह, केदारनाथ तिवारी, प्रियव्रत सिंह, सचिता भगत, माधुरी कुंवर, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राणा प्रताप सिंह समेत अन्य शामिल रहे।