Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
Keshav Times

हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसाई से लूट

हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसाई से लूट

केटी न्यूज़। नावानगर 

सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के टीकपोखर   गांव के पास एक स्वर्ण व्यवसाई से लूट का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई से आभूषण व नगदी रखे झोला लूटकर भाग निकले है। घटना शुक्रवार की देर शाम 7 बजे की है। बताया जाता है कि पीड़ित व्यवसाई गोल्टू सोनार भोजपुर जिला के जगदीशपुर का निवासी है।

हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसाई से लूट

जो सोनवर्षा बाजार में कमख्या ज्वेलर्स दुकान का संचालन करता है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी पीड़ित व्यवसाई अपनी दुकान बंद कर अपनी बाइक से आरा-मोहनिया हाइवे के माध्यम अपने घर जगदीशपुर जा रहा था। तभी टीकपोखर गांव के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने हथियार के बाल पर उसकी झोला लूट कर भाग गए। सूचना मिलते ही ओपी पुलिस अपराधियों की धर -पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। व्यवसाई के झोले में कितनी रकम व आभूषण थे , इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में सोनवर्षा ओपी के प्रभारी ओपीध्यक्ष ने बताया कि लूट घटना की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।