Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

PM मोदी और शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आए आमने सामने, मिलाए हाथ

BRICS Summit पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने आज मुलाकात की। दोनों ने हाथ मिलाए और एक-दूसरे का अभिवादन किया। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री और जिनपिंग ने पूर्ण सत्र में भाग लिया था लेकिन फोटोग्राफ सत्र के दौरान अलग-अलग खड़े थे।मौक़ा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का था।

PM मोदी और शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आए आमने सामने, मिलाए हाथ
केटी न्यूज़, ऑनलाइन डेस्क।  ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जोहान्सबर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, पीएम मोदी को चीनी राष्ट्रपति से बात करते हुए देखा गया जब वे ब्रिक्स नेताओं की ब्रीफिंग के लिए जा रहे थे। बुधवार को फोटोग्राफ सत्र के दौरान अलग-अलग खड़े थे।
ब्रिक्स में छह नए देश जुड़े हैं
ब्रिक्स में छह नए देश जुड़े हैं, जिसमें अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शामिल हैं। बता दें कि जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच झड़प के बाद से भारत और चीन के बीच तनाव है। दोनों देशों ने स्थिति को सुलझाने के लिए 19 दौर की सैन्य स्तर की वार्ता की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।