अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर मौत

केटी न्यूज/आरा। 

शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। दुघर्टना आरा-अरवल रोड पर नारायणपुर थाना क्षेत्र में वरुणा गांव स्थित पीएनबी बैंक के समीप हुई। स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए घायल युवक को आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में मौत हो गई।

मृतक की पहचान सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव निवासी राजू साव 35 पिता स्व. महेन्द्र साव के रूप में हुई। था। वह अपने परिवार के साथ आरा के कतीरा में रहता था और कबाड़ी का काम करता था। शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे कबाड़ी का काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने गांव पेउर जा रहा था। उसी दौरान वरुणा गांव स्थित पीएनबी बैंक के समीप किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना स्थानीय पर नारायणपुर थाना इंचार्ज राकेश कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी ले गए। वहां इलाज के बाद उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि आरा अस्पताल लाये जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसके बाद पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।