साढू से मिलने आए वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

साढू से मिलने आए वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

- बक्सर-पटना नेशनल हाईवे पर कुल्हडिया गांव के समीप हुई दुघर्टना

केटी न्यूज/आरा

बक्सर-पटना नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। दुघर्टना भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव के पास हुआ। मृतक अपने साढू से मिलने आया था। जहां टहलने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान घटना स्थल से मिली डायरी से हुई। जिसमें पता चला कि मृतक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के लई गांव निवासी  कृष्णा प्रसाद वर्मा 61 पिता स्व राम रतन वर्मा के रूप में हुई। वह टाटा स्थित टाटा टेल्को कंपनी से रिटायर्ड थे। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

जहां गुरुवार की रात मौत हो गई। वहीं कुल्हड़िया निवासी साढ़ू लक्ष्मण सिंह ने के अनुसार कृष्णा मेरे घर पर घूमने आए थे।  शाम को हम दोनों साथ में कोईलवर से अपने पैतृक गांव कुल्हड़िया जाने के लिए निकले। इसी बीच थोड़ी दूरी पर जाकर मैं शौच करने लगा। इसके बाद वह अचानक वहां से गायब हो गए। हम लोग कोईलवर से लेकर कुल्हड़िया तक हर चौक चौराहे पर जाकर खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया, जिसके बाद रात करीब ग्यारह बजे अस्पताल से फोन आता है कि कृष्णा सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है।