Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन
Keshav Times

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

आरा-छपरा फोरलेन पर हादसा: 

हादसे में पति और एक पुत्र भी घायल, कोईलवर में कराया गया इलाज 

सड़क पर गिरे मां बेटे को रौंदते निकल गया ट्रक, मौके पर गयी जान 

आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम,   ट्रक को भी किया गया क्षतिग्रस्त 

एसडीपीओ के आश्वासन पर शांत हुए लोग, घंटों जाम रहा फोरलेन

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

केटी न्यूज/आरा

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

भोजपुर में आरा-छपरा फोरलेन पर गुरुवार की सुबह सड़क हादसे में एक महिला और उसके सात माह के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी। ठोकर लगने से गिरने के बाद बालू लदा एक ट्रक दोनों को रौंदते निकल गया। उस हादसे में महिला के पति और दूसरा बेटा भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। दोनों का इलाज कोईलवर पीएचसी में कराया गया।

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

हादसा कोईलवर थाना क्षेत्र के झलकू नगर मोड़ के समीप सुबह करीब आठ बजे हुआ। मृतकों में पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सलालपुर गांव निवासी धनंजय मांझी की 28 वर्षीया पत्नी रूबी देवी और सात माह का पुत्र करण कुमार थे। घायलों में धनंजय मांझी और उसके दो वर्षीय पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला।

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

उधर, हादसे के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर गये। झलकू नगर के पास आरा-छपरा फोरलेन को जाम कर दिया गया। सड़क जाम के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा ट्रक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उस कारण वाहनों की लंबी कतारें लगी रही और फोरलेन पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने में लग गए। एसडीपीओ रंजीत कुमार सिंह भी पहुंचे। एसडीपीओ के काफी मशक्कत करने और मुआवजे दिलाने के आश्वासन के बाद लोगों को गुस्सा शांत हुआ। उसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

घायल पिता को देख पति और बच्चों संग गांव लौट रही थी महिला, रास्ते में हो गयी हादसे की शिकार बताया जा रहा है कि सलालपुर गांव निवासी रूबी देवी के पिता गिर गए थे और उनका हाथ फैक्चर कर गया था। उन्हीं को देखने के लिए वह मंगलवार को अपने पति धनंजय मांझी, दो पुत्र चंदन और करण के मायके बड़हरा थाना क्षेत्र के रामशहर गांव गयी थी।

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

गुरुवार की सुबह वह अपने पति और दोनों बेटों के साथ मोपेड बाइक से गांव लौट रही थी। उसी दौरान झलकू नगर मोड़ के समीप पीछे से आ रही बालू लदे ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। उसमें रूबी देवी और उसके सात माह का मासूम बेटा करण गिर पड़े। उसके बाद ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। उससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति धनंजय मांझी  और बड़ा पुत्र चंदन कुमार जख्मी हो

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

गए। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को कोईलवर पीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। इधर, थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र के अनुसार झलकू नगर मोड़ के समीप ब्रेकर आ जाने के कारण मोपेड पर बैठी महिला रूबी देवी गोद में लिए सात माह के बेटे के साथ सड़क पर गिर पड़ी। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। उससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

मां-बेटे की मौत से रामशहर से पटना के सलालपुर गांव तक कोहराम 

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत से उनके घर में कोहराम और रोना-धोना मच गया। महिला के ससुराल के साथ मायके में भी रोना-धोना मचा है। पत्नी और बेटे को खोने से साथ रहे पति का बुरा हाल था। हादसे में बाल-बाल बचा दो साल का चंदन भी सदमे में था।

बालू लदे ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, मासूम बेटे सहित मां की मौत

मां के शव के पास बैठा चंदन भी बिलख रहा था। वहीं हादसे की खबर सुनकर घटनास्थल पर पहुंची महिला की भाभी सहित मायके की अन्य महिलाएं भी बिलख रही थी। उनकी चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।