Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

ईद पर पुलिस और नमाजियों में हुई झड़प

शाही ईदगाह में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने पर नमाजियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक हुई।

ईद पर पुलिस और नमाजियों में हुई झड़प
Clash between police and namazis on Eid

केटी न्यूज़/मेरठ

आज भारत में ईद उल फितर का पर्व मनाया जा रहा है।इस दौरान जगह जगह सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए।उल फितर के मौके पर मेरठ के शाही ईदगाह सहित शहर की तमाम मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।इसी मौके पर शाही ईदगाह में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने पर नमाजियों और पुलिस के बीच नोंकझोंक हुई। कुछ नमाजियों ने पुलिस का विरोध करते हूए 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने शुरू कर दिए। 

ईद पर पुलिस और नमाजियों में हुई झड़प

अब पुलिस अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रही है।अधिकारियों ने सड़क पर नमाज़ पढ़े जाने पर नमाजियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। ईद उल फितर के मौके पर जिले की तमाम मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।इसी के साथ पूरे इलाके को बैरिकेटिंग से कवर किया गया था। शाही ईदगाह में SP सिटी और SP ट्रैफिक सहित सुरक्षा बल और कई थानों की फोर्स तैनात की गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के विरोध में'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाए। पुलिस के समझाने पर कुछ लोग दूसरी जगह नमाज पढ़ने चले गए। जबकि कुछ नमाजियों ने पुलिस के रोकने के बावजूद शाही ईदगाह के आसपास नमाज अदा की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।