'मछली' के बाद अब तेजस्वी यादव का 'संतरा कांड'

पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ऑरेंज खाते हुए नजर आ रहे हैं।

'मछली' के बाद अब तेजस्वी यादव का 'संतरा कांड'
Tejashwi Yadav

केटी न्यूज/बिहार

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनावी सरगर्मी के बीच अपने लंच को लेकर चर्चा में आ गए।तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया  हेलीकॉप्टर में बैठकर मछली-रोटी खाते दिखाई दिये जिस पर काफी बवाल खड़ा हुआ था। अब मछली खाने वाले वीडियो के बाद बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ऑरेंज खाते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X हैंडल पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी ने कैप्शन भी लिखा कि हैलो फ्रैंड्स, आज हेलीकॉप्टर में 'नारंगी पार्टी' हुई। Orange के रंग से तो वो नहीं ना चिढ़ेंगे? वीडियो में उनके साथ मुकेश सहनी भी नजर आ रहे हैं, जो यह कह रहे हैं कि अब संतरा खाने की चीज है, फल है तो खाएंगे ही।

वीडियो में मुकेश सहनी ने आगे कहा कि आज हम संतरा खा रहे हैं। इससे भी भाजपा को तकलीफ होगी कि आखिरी हम संतरा क्यों खा रहे हैं? इसको भी वे लोग धर्म से जोड़ देंगे। आखिर वे चाहते क्या हैं कि हम कुछ अच्छा नहीं खाएं। सिर्फ नमक रोटी खाते दिखें। चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वक्त नहीं मिलता तो क्या खाएं नहीं हम कुछ?जो समय मिलता है, उसी में यह सब खा लेते हैं, क्योंकि हमें विरोधियों से लड़ना है।

मुकेश साहनी ने आगे और तंज कसते हुए कहा कि अब ऑरेंज को देखकर कहेंगे कि यह तो हमारा 'भगवा कलर' है। अब खाने की चीज है तो खाएंगे ही। बस मिर्ची न लगे, बाकी खाने की चीज खा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि यह संतरा जमुई की जनता ने दिया है। जनता ने प्यार से दिया तो खाएंगे ही।