बिग ब्रेकिंग-बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने बिहार से विदाई,CISF के महानिदेशक चुने गए

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अर्जी लगा दी है।आरएस भट्टी को राज्य सरकार से हरी झंडी मिल गई है,

बिग ब्रेकिंग-बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने बिहार से विदाई,CISF के महानिदेशक चुने गए
RS Bhatti

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज/पटना

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए अर्जी लगा दी है।आरएस भट्टी को राज्य सरकार से हरी झंडी मिल गई है, लेकिन केंद्र से हरी झंडी का इंतजार है।बिहार के पुलिस महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के प्रमुख बन गए हैं। केंद्र सरकार ने उनको CISF का महानिदेशक नियुक्त किया है। 

आरएस भट्टी दिसंबर 2022 से बिहार के DGP थे और उनकी छवि एक सख्त अधिकारी की रही है। हालांकि, उनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा और बिहार के कानून-व्यवस्था को लेकर उन पर लगातार सवाल उठते रहे। वैसे, किसी राज्य के पुलिस महानिदेशक रहते हुए केंद्रीय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  में डायरेक्टर जनरल बनने वाले पहले व्यक्ति बने आरएस भट्टी हैं।

आरएस भट्टी ने बिहार के DGP पद से इस्तीफा क्यों दिया, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। आरएस भट्टी राज्य सरकार के 'लगातार हस्तक्षेप' से नाखुश थे। खबरों के मुताबिक, आरएस भट्टी तबादलों और नियुक्तियों में पूरी तरह से स्वतंत्रता चाहते थे, लेकिन राज्य सरकार ऐसा नहीं चाहती थी। कहा जा रहा है कि आरएस भट्टी और राज्य के मुख्यमंत्री के बीच इसी मुद्दे को लेकर कई बार तनातनी भी हुई थी।

आरएस भट्टी 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा  के अधिकारी हैं और 30 सितंबर 2025 तक CISF के DG बने रहेंगे। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार उनका कार्यकाल CISF में 13 महीने का होगा। आरएस भट्टी के बिहार से अचानक जाने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि राज्य सरकार के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं थे, जबकि अन्य का कहना है कि वो खुद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते थे।बिहार सरकार ने दिसंबर 2022 में शोभा अहोतकर और आलोक राज की जगह आरएस भट्टी को राज्य का डीजीपी चुना था।