Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

भाजपा वाले गुंडों पर FIR होनी चाहिए-रोहिणी आचार्य

सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने कहा है कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं।

भाजपा वाले गुंडों पर FIR होनी चाहिए-रोहिणी आचार्य

केटी न्यूज़/छपरा

छपरा में RJD और BJP समर्थकों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई।इसी झड़प में दो लोग घायल भी हो गए। इस मामले में अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने कहा है कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं।रोहिणी आचार्य ने कहा कि भाजपा वाले गुंडों पर FIR होनी चाहिए।प्रशासन से हमारी मांग है कि इन सभी गुंडों को पकड़कर जेल में डालें। एक उम्मीदवार के तौर पर हमें हर एक बूथ पर जाने का अधिकार है। उन्हें किसने ये अधिकार दिया। ये लोग गुंडागर्दी पर आ गए हैं।

भाजपा वाले गुंडों पर FIR होनी चाहिए-रोहिणी आचार्य

वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में हिंसा की जगह नहीं होनी चाहिए।तेजस्वी ने कहा कि छपरा बवाल पर प्रशासन के लोगों से हमारी बात हुई है। दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। प्रशासन के लोगों ने मुझे आश्वस्त किया है कि शाम तक जो बाकी के दो लोग हैं, उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। कुछ लोग ऐसे हैं जो हार की बौखलाहट से इस तरह के काम करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि प्रशासन के लोगों को इस मामले के देखना चाहिए।

भाजपा वाले गुंडों पर FIR होनी चाहिए-रोहिणी आचार्य

वहीं भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि चुनाव को डिस्टर्ब करने की कोशिश की गई है। राजद वाले सोमवार से ही छपरा की घटना की भूमिका बना रहे थे। राजद और उसके सहयोगियों ने हंगामा और उत्पात मचाया।चुनाव को डिस्टर्ब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह से कोई सत्ता में नहीं आ सकता।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।