Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

हार्दिक पांड्या हुए धोखे का शिकार

टूर्नामेंट के बीच हार्दिक पांड्या के भाई की गिरफ्तारी हो गई।हार्दिक के सौतेले भाई वैभव पांड्या को क्रिकेटर के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

हार्दिक पांड्या हुए धोखे का शिकार
Hardik Pandya

केटी न्यूज़/दिल्ली

हार्दिक पांड्या इस बार IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं इस टूर्नामेंट के बीच उनकी लिए एक मुश्किल आ गयी है।टूर्नामेंट के बीच हार्दिक पांड्या के भाई की गिरफ्तारी हो गई।हार्दिक के सौतेले भाई वैभव पांड्या को क्रिकेटर के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

हार्दिक पांड्या हुए धोखे का शिकार

हैरानी की बात यह है कि इसकी शिकायत भी खुद हार्दिक ने ही की थी। दरअसल वैभव पांड्या को अपने ही सौतेल भाईयो के साथ 4.3 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने का दोषी पाया गया है। एक बिजनेस में वैभव के साथ हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या की भी हिस्सेदारी थी। जिसमें हार्दिक और क्रुणाल का 40 फीसदी और वैभव का 20 फीसदी हिस्सा था। इस बिजनेस में जिस की जितनी भागेदारी थी, उसके अनुसार लाभ आपस में बांटा जाना था।

हार्दिक पांड्या हुए धोखे का शिकार

वैभव ने कंपनी के मुनाफे का पैसा अपने भाइयों को देने की बजाए एक अलग कंपनी बनाकर, उसमें ट्रांसफर कर लिया।जिससे बिजनेस की साझेदारी समझौते का उल्लंघन हुआ। जिसके बाद हार्दिक और क्रुणाल को 4.3 करोड़ का नुकसान दर्ज किया गया। इतना ही नहीं वैभव ने बिना किसी को बताए इस साझेदारी में अपने हिस्से के लाभ को 20 फीसदी से बढ़ाकर 33.3 फीसदी कर दिया था। हार्दिक पांड्या की शिकायत के बाद   वैभव को अब पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।