Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

बाइक सवार आशा वर्कर को हाइवा ने कुचला, मौक़े पर मौत, बेटी -दामाद गंभीर

बाइक सवार आशा वर्कर को हाइवा ने कुचला, मौक़े पर मौत, बेटी -दामाद गंभीर

नवचयनित शिक्षिका बेटी की दामाद के साथ जा रही थी खाता खुलवाने 

केटी न्यूज/औरंगाबाद

बाइक सवार आशा वर्कर को हाइवा ने कुचल दिया जिसमें उसकी मौके पर मौत हों गई जबकि इस हादसे में उसकी बेटी - दामाद गंभीर रूप से ज़ख्मी हों गए। मामला अंबा थाना क्षेत्र के पीएनबी बैंक के समीप की हैं। मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित एक हाइवा ने एक आशा वर्कर को रौंद दिया जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान झारखंड के पलामू जिले के पथरा गांव निवासी शंभु प्रसाद श्रीवास्तव की पत्नी 47 वर्षीय अनीता देवी के रूप में हुई है।

बाइक सवार आशा वर्कर को हाइवा ने कुचला, मौक़े पर मौत, बेटी -दामाद गंभीर

जानकारी के अनुसार अनीता कुटुंबा रेफरल अस्पताल में आशा के रूप में कार्यरत थी और कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव अपने बच्चों के साथ मायके में रहती थी। अनिता के चार बच्चे है, जिनमे दो बेटा और दो बेटी है। उसने छह माह पहले ही अपनी बड़ी बेटी प्रिया की शादी गया जिले के डोभी निवासी नितेश कुमार सिन्हा से की थी। अनिता की बेटी प्रिया ने बीपीएससी से शिक्षक की परीक्षा पास की थी

बाइक सवार आशा वर्कर को हाइवा ने कुचला, मौक़े पर मौत, बेटी -दामाद गंभीर

और अपने पति के साथ सोमवार की शाम दधपा गांव आई थी। मंगलवार को वह अपनी मां एवं पति के साथ बाइक पर सवार होकर बैंक में अपना खाता खुलवाने जा रही थी, जैसे ही बाइक पीएनबी के पास पहुंची वैसे ही एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अनिता सड़क पर गिर पड़ी और हाईवा ने उसे रौंद दिया। वहीं बेटी और दामाद घायल हो गए।

बाइक सवार आशा वर्कर को हाइवा ने कुचला, मौक़े पर मौत, बेटी -दामाद गंभीर

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खदेड़कर हाईवा चालक को पकड़ लिया और हाइवा जब्त कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया तथा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं घायल बेटी व दामाद का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। अनिता की मौत के बाद परिजन व आशा वर्करों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।