Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से दिल्ली जारहे अररिया निवासी युवक की मौत

कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से दिल्ली जारहे अररिया निवासी युवक की मौत

आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो की बुधवार दोपहर की घटना 

पानी नीचे उतरा था नीचे, दौड़ कर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा 

केटी न्यूज /आरा

कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से दिल्ली जारहे अररिया निवासी युवक की मौत

आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बुधवार की दोपहर कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से दिल्ली जा रहे अररिया निवासी एक युवक की मौत हो गई। दौड़ कर चढ़ने के दौरान वह ट्रेन से गिर पड़ा, जिससे उसकी जान चली गई। मृत युवक अररिया जिला के कुर्साकंटा थाना क्षेत्र के मरतीपुर गांव निवासी कृपानंद मंडल का 20 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार था। साथ रहे राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने भाई ममेरे भाई कृष्णा कुमार और एक अन्य दोस्त कामाख्या एक्सप्रेस से अररिया स्टेशन से ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे।

कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से दिल्ली जारहे अररिया निवासी युवक की मौत

वहां से वो लोग हरियाणा के दादरी भिवानी स्थित कंपनी में काम करने जाने वाले थे। दोपहर में ट्रेन आरा स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर रुकी, तो उसका ममेरा भाई कृष्ण कुमार पानी लेने के लिए नीचे उतर गया। तभी ट्रेन खुल गई। उसे देख वह दौड़कर ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास करने लगा। उसी क्रम में वह असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। उससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन लोगों ने सभी बोगी में खोजबीन की, लेकिन वह नहीं दिखा। उसके बाद अगले स्टॉप पर दोनों उतरे। तभी रेल पुलिस द्वारा फोन कर सूचना दी गई की ट्रेन दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से दिल्ली जारहे अररिया निवासी युवक की मौत

तब दोनों आरा स्टेशन पहुंचे। उसके बाद रेल पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि मृत कृष्ण कुमार तीन भाई में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां बबीता देवी, भाई सुमन कुमार और कन्हैया कुमार है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां बबीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।